Category Archives:  Spiritual

हींग के इन अचूक टोटको से, आपको मिलेगा संकटों से छुटकारा और कार्यो में चमकेगा भाग्य...

Jun 24 2019

Posted By:  AMIT

हींग का उपयोग प्रायः किचन में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, हींग का उपयोग आयुर्वेद में औषधी के रूप में किया जाता है। लेकिन शायद बहुत कम लोग ही जानते हैं कि छोटी सी यह चीज बड़ी-बड़ी बाधाओं को भी चुटकी में हल करता है। दरअसल हींग का प्रयोग तंत्र विद्या में भूत-प्रेत की बाधाओं को शांत करने के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त इसका उपयोग नकारात्मक उर्जा को खत्म करने के लिए होता है। आज हम आपको हींग के चमत्कारी लाभ के बारे में बता रहे हैं।


कार्य की सफलता हेतु : किसी महत्वपूर्ण कार्य से बाहर जा रहे है तो यह उपाय आजमाएं गे तो कार्य निर्विघ्न संपन्न होगा। और  किसी भी नए कम शुरू करने से पहले या किसी इंटरव्यू में जाने से पहले इस काम को करने से सभी काम सफल हो जाएंगे। इसके लिए आपको घर से निकलने से पहले हाथ में चुटकी भर हींग लें। फिर मुख्य द्वार पे पहुंचते ही अपने माथे के ऊपर से तीन बार घुमाकर उत्तर दिशा की ओर फेंक दें। अब बिना पीछे देखे आगे बढ़ जाएं, आपका काम हर हाल में बनेगा।




कर्ज से छुटकारा : कर्ज मुक्ति के लिए रोजाना अपने नहाने के पानी में थोड़ी सी हींग मिलाएं। इसके घुल जाने पर इस पानी से स्नान करें। आप ऐसा भी कर सकते हैं कि थोड़े से पानी में हींग घोलकर इसे अपने नहाने के पानी में मिला लें और इससे स्नान करें। इस प्रयोग को लगातार 21 या 41 दिनों तक करें। ऐसा करने से आपको सभी प्रकार के कर्ज से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा आप लाल मसुर की दाल का दान भी कर सकते हैं।


ऊपरी बाधा से मुक्ति हेतु : इस उपाय को किसी जानकार से पूछकर ही करें। यहां सिर्फ जानकारी हेतु दिए जा रहा है। लहसुन के अर्क में हींग पीसकर एवं कपूर की टिक्की को पीसकर रस में मिलाकर दोनों आंखों में एक साथ काजल लगा दें।
काजल लगाते समय ऊँ श्री हनुमते नमः मंत्र 11 बार बोल कर बोलें कि अपनी आंख खोलकर देखो तुम ठीक हो। उसके शरीर से ऊपरी बाधा हट जाएगी।


घर की नकारात्म ऊर्जा : 5 ग्राम हींग, 5 ग्राम कपूर तथा 5 ग्राम काली मिर्च को मिलाकर पाउडर बना लें और फिर उस चूर्ण की राई के दाने बराबर गोलियां बना लें। अब इन गोलियों को दो बराबर हिस्सों में बांद दें। एक हिस्से को सुबह और दूसरे हिस्से को शाम के समय घर में जलाएं। इस तरह लगातार तीन दिनों तक करने में घर को लगी बुरी नजर उतर जाती है और घर में किसी तरह की कोई बुरी शक्ति होती है तो वह भी चली जाती है।


स्वास्थ्य के लिए : इसके अलावे घर का कोई सदस्य बेवजह बीमार होने लगे। स्वभाव से चिड़चिड़ा रहने लगे और आपको उस पर तांत्रिक प्रयोगों का शक हो तो आप इस तरीका को व्यवहार में ला सकते हैं। सबसे पहले उसे हींग मिले पानी से कुल्ला करवाएं। ऐसा करने से कुछ समय में ही व्यक्ति ठीक हो जाएगा।




  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर